ePaper

22 मवेशी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 09 Mar 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
22 मवेशी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रानीगंज पुलिस ने रविवार की देर रात्रि रानीगंज-सरसी मुख्य मार्ग पर सरदार ढाबा के समीप से मवेशी लदे ट्रक को जब्त किया है

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज पुलिस ने रविवार की देर रात्रि रानीगंज-सरसी मुख्य मार्ग पर सरदार ढाबा के समीप से मवेशी लदे ट्रक को जब्त किया है. जब्त ट्रक संख्या बीआर 11 जी एफ 5793 पर कुल 22 मवेशी लदे थे. लदे मवेशी के कागजात के बारे में संतोषप्रद जानकारी नहीं मिलने व जरूरी कागजात नहीं दिखाए जाने के बाद ट्रक चालक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार ट्रक चालक कटिहार जिला के कोढा थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी गौतम यादव पिता शैलेंद्र यादव बताया जा रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मवेशी लदे ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है. मामले में अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन