तृणमूल उम्मीदवार की बेटी पर सोशल मीडिया में अभद्र पोस्ट, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

साइबर क्राइम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal Elections: पीड़िता ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी है. पीड़िता ने आपत्तिजनक कमेंट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपा.

विज्ञापन

Bengal Elections: कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और चुनावी उम्मीदवार की बेटी के खिलाफ एक व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया में अभद्र पोस्ट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. साथ ही पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी सौंपा है.

विज्ञापन

तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता के अनुसार, एक व्यक्ति काफी समय से उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट कर रहा है. आरोप है कि आरोपी व्यक्ति द्वारा की गयी पोस्ट को लेकर उनकी गरिमा को ठेस पहुंच रही है. आरोपी ने कई ऐसे पोस्ट भी किये हैं, जिसमें उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ कर अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है. पीड़िता ने शिकायत में कहा कि, यह कृत्य न केवल एक महिला के सम्मान पर हमला है, बल्कि उनके पिता की राजनीतिक छवि खराब करने और उन्हें ब्लैकमेल करने की एक सुनियोजित साजिश भी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धमकी भरी भाषा का प्रयोग

हैरानी की बात यह है कि आरोपी को कानूनी कार्रवाई का भी कोई डर नहीं है और वह लगातार अपमानजनक और धमकी भरी भाषा का प्रयोग कर रहा है.इस शिकायत के आधार पर साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है और आइटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola