नहर किनारे जोत आवाद भूमि व जलचर की हुई बंदोबस्ती
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 09 Mar 2026 6:31 PM
फारबिसगंज के कोसी कालोनी स्थिति सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय में नहर के दोनों किनारे अस्थायी जोत जमीन, जलचर व मछली की बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए की गयी
फारबिसगंज. फारबिसगंज के कोसी कालोनी स्थिति सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय में नहर के दोनों किनारे अस्थायी जोत जमीन, जलचर व मछली की बंदोबस्ती वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए की गयी. सिंचाई विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार,जेई राणा कुमार, संजय कुमार सिंह, राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार को जलचर, मछली व मखाना के लिए दर्जनों स्थानों सहित नहर चाट भूमि आदि की बंदोबस्ती की गयी. मौके पर महिषाकोल वितरणी सामानंतर नाला की जोत आवाद भूमि की बंदोबस्ती की गयी. मौके पर कसबा वितरणी जलकर, महिषाकोल वितरणी जलकर, डुमरिया लघु नहर आदि की बंदोबस्ती की है. मौके पर सिंचाई विभाग के अवर प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि शेष बचे चाट भूमि की बंदोबस्ती 18 मार्च को दुबारा की जाएगी. उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग कोसी विभाग की जमीन जोत आवाद कर रहे हैं, उन्होंने इस बंदोबस्ती में भाग लेना चाहिए. बंदोबस्ती वन भाग द्वारा अधिग्रहण क्षेत्र व सडक छोड़कर की जा रही है. उन्होंने कहा कोसी विभाग द्वारा विभिन्न नहरों के किनारे स्थित जलचर मछली आदि की बंदोबस्ती की जा रही है. उन्होंने कहा विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी इस बंदोबस्ती को लेकर लोगों को जागरूक करना चाहिए. मौके पर अवर प्रमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार,कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह,राणा कुमार, राहुल कुमार शंभू कुमार सिंह, दयाराम रजक समेत बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोग आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










