स्वच्छताकर्मी इमानदारीपूर्वक काम करें : बीडीओ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 13 Jun 2025 7:08 PM

विज्ञापन

बीडीओ ने स्वच्छता अभियान की अद्यतन स्थिति को लेकर की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

सिकटी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में बीडीओ सह स्वच्छता नोडल पदाधिकारी परवेज आलम की अध्यक्षता में कार्यपालक सहायक व स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें स्वच्छता के विभिन्न आयामों पर समीक्षा के बाद स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मियों को साप्ताहिक कार्य का लक्ष्य दिया गया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता से जुड़े कर्मी ईमानदारी पूर्वक कार्य करें. अभियान का उद्देश्य स्वच्छ गांव-स्वच्छ समाज है. इस दौरान बीसी रमण कुमार ने मॉडल गांव वेरिफिकेशन को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. अधिकारियों ने मॉडल गांव व ओडीएफ के बीच के संबंध को विस्तार से समझाया. सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष रूप से साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया गया. बीसी ने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में नियमित रूप से कचरा का उठाव होना चाहिए. स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मियों को साप्ताहिक कार्य का लक्ष्य दिया गया. पंचायत के सभी वार्डों में दैनिक कार्य से संबंधित गतिविधियों का स्वच्छता मित्र एप पर अपलोड करने का निर्देश बीसी ने दिया. उन्होंने स्वच्छता पर्यवेक्षकों को प्रतिदिन दो वार्डों में कचरा उठाव कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.12

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन