राजद नेता ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 13 Jun 2025 7:48 PM
अव्यवस्थित ढंग से हो रहा निर्माण कार्य
फारबिसगंज. फारबिसगंज शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव इं आयुष अग्रवाल ने फारबिसगंज एसडीओ रंजित कुमार रंजन से शिष्टाचार मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. इं श्री अग्रवाल ने बताया कि शहर में निर्माण कार्य अनियोजित व अव्यवस्थित ढंग से हो रहा है जिससे एक ओर जहां सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों को आए दिन अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि शहर के समुचित विकास के लिए एक मास्टर प्लान के तहत ही विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जानी चाहिये. वहीं फारबिसगंज में ट्रैफिक जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है. प्रशासन को चाहिए कि वह इस दिशा में न केवल ठोस प्रबंध करें. बल्कि आम नागरिकों में जागरूकता भी लाये.1
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










