जिप की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 03 Jan 2026 6:53 PM

विज्ञापन

जिला परिषद की सामान्य बैठक संपन्न

विज्ञापन

अररिया. जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार अररिया में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई. जिसमें निर्धारित एजेंडों पर विस्तार से समीक्षा व चर्चा की गई. सर्वप्रथम बैठक के दौरान पूर्व बैठक की संपुष्टि व अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई. इसके साथ ही ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा, कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व व भूमि सुधार विभाग, समाज कल्याण विभाग, कला संस्कृति व युवा विभाग, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग व ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही जिला परिषद की आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी, जिला परिषद के सभी सदस्य, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद सह उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, निदेशक, लेखा प्रशासन व स्वनियोजन, डीआरडीए, शौरव सिन्हा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद अररिया जयजय राम सहित जिला व प्रखंड स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद अररिया द्वारा मुख्य रूप से 15 वीं वित्त योजना, षष्टम राज्य वित्त व पंचम वित्त योजना अंतर्गत संचालित लंबित योजनाओं की समीक्षा की गई. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिला परिषद की आय बढ़ाने के उद्देश्य से योजनाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, जोकीहाट के विधायक मुर्शीद आलम भी मौजूद थे. बैठक में मौजूद सभी नव निर्वाचित विधायक का स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन