ePaper

निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

Updated at : 21 Jan 2026 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार

परिमार्जन के नाम पर की थी 20 हजार रुपये की डिमांड

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज अंचल कार्यालय स्थित हल्का कचहरी में मंगलवार शाम विशेष निगरानी इकाई पटना की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान फरही पंचायत के राजस्व कर्मचारी मो इम्तियाज आलम को 15 हजार रुपये के रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद गिरफ्तार कर्मचारी से आवश्यक पूछताछ के बाद विशेष निगरानी विभाग की टीम उसे अपने साथ पटना ले गयी. छापेमारी अभियान में विशेष निगरानी इकाई पटना के डीएसपी संजय कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, अविनाश कुमार झा, त्रिपुरारी प्रसाद, रंजीत कुमार व पीटीसी दिलीप कुमार मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार, रामघाट वार्ड संख्या 14 निवासी कमलेश्वरी यादव से फरही पंचायत के कर्मचारी मो इम्तियाज आलम ने परिमार्जन के नाम पर पूर्व में भी रुपये की डिमांड की थी. रुपये देने के बावजूद काम नहीं किया गया था. फिर कर्मचारी इम्तियाज ने उनसे 20 हजार रुपये की डिमांड की थी. इसके बाद किसान कमलेश्वरी यादव ने पटना पहुंचकर विशेष निगरानी इकाई पटना में मामला दर्ज कराया था.

——————————-

मंगलवार को दोपहर ही राजस्व कर्मचारी को पकड़ने पहुंच गयी थी निगरानी टीम

मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को दोपहरी निगरानी विभाग के डीएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम नरपतगंज कार्यालय पहुंची, जहां पर पूरे दिन प्रखंड कार्यालय में ही घूमती रही. मंगलवार को ही कमलेश्वरी यादव द्वारा 15 हजार रुपये देने की बात कर्मचारी से कही गयी थी. जैसे ही शाम में कर्मचारी अपने कचहरी पहुंचा, कमलेश्वरी यादव देने के लिए पहुंच गया. टीम भी आसपास ही खड़ी थी, जैसे ही कमलेश्वरी यादव ने रुपया दिया, टीम ने कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर कचहरी की जांच के बाद टीम पूछताछ के बाद उसे अपने साथ पटना ले गयी.

बोले निगरानी डीएसपी

डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कमलेश्वरी यादव के रिश्वत की मांग को लेकर मामला दर्ज कराया गया था. इसके आलोक में टीम ने हल्का कचहरी पहुंचकर रंगे हाथ 15 हजार रिश्वत लेते कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पटना ले जाकर कार्रवाई करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन