भूमि विवाद में गला रेतकर युवक की हत्या, जीजा को हिरासत में लेकर चल रही है पूछताछ

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Apr 2026 7:12 PM

विज्ञापन

जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई जोकीहाट अररिया काकन टोल टैक्स के निकट सोमवार की रात 30 वर्षीय युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्यारों ने हत्या कर दी.

विज्ञापन

जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर राशि का इंतजाम करने की बात कह निकला था बाहर

जोकीहाट. जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई जोकीहाट अररिया काकन टोल टैक्स के निकट सोमवार की रात 30 वर्षीय युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्यारों ने हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मंगलवार की सुबह युवक का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. मृत युवक जोकीहाट थाना की काकन पंचायत सिकटिया गांव, वार्ड 04 का मो सैबुल पिता मो जमाल था. पुलिस संदेह के आधार पर मृतक के एक जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

परिजनों ने बताया कि सैबुल सोमवार की शाम बाइक से पलासी थाना के हाटटगांव स्थित एक दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर से रवाना हुआ था. सैबुल ने पत्नी तंजीला को बताया था कि शाम 5 बजे तक वापस लौट आयेगा, क्योंकि उसे जमीन रजिस्ट्री का काम जोकीहाट निबंधन कार्यालय में करना था. बताया जा रहा है कि जमीन के लिये वह करीब चार लाख रुपये पहले ही जमींदार को दे चुका था व शेष राशि का इंतजाम करने निकला था.

रात आठ बजे पत्नी से हुई थी आखिरी बात, दो बजे रात में मिला लावारिश हालत में बाइक

पत्नी तंजीला ने बताया कि रात आठ बजे मोबाइल से सैबुल की आखिरी बात हुई थी. इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. देर रात तक घर नहीं लौटने पर आसपास के गांव में खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला. रात करीब 02 बजे फटकी चौक उड़ान टोली गांव में लावारिस हालात में सैबुल की बाइक पड़ी थी, लेकिन सैबुल का कोई रातभर ठिकाना न मिलने से तंजीला परेशान रहीं.

गला रेतने के साथ ही हाथ की नसें भी काट दी गयी थी

मंगलवार सुबह टोल प्लाजा के उत्तर करीब 400 मीटर खेत में खून से लथपथ हालत में लापता युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व बताया कि गला रेतने के साथ-साथ हाथ की नसें भी कटी हुई थी. युवक की हत्या से जोकीहाट सहित आसपास के इलाके में कोहराम मच गया. लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गयी. पीड़ित पत्नी व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा कर रहे थे. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा व पुलिस पदाधिकारियों ने समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. इससे पहले एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक नमूना व ब्लड सैंपल इकट्ठा कर अपने साथ ले गयी.

——एकराम, ग्राम बौरिया पंचायत सिमरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जो मृतक का जीजा बताया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जायेगा, साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी.

राजीव कुमार झा, थानाध्यक्ष, जोकीहाट

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन