ePaper

बैडमिंटन टूर्नामेंट में किशनगंज बना चैंपियन

Updated at : 19 Jan 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट में किशनगंज बना चैंपियन

खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

विज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा आयोजित बीपीएमवाइएम स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन वन के तहत शहर के जुम्मन चौक के समीप स्थित एक परिसर में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़ व प्रांतीय खेलकूद संयोजक निशांत गोयल ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है. बीपीएमवाइएम का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से एक मजबूत मंच प्रदान करना है. इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया. पहले दिन 08 प्री-क्वार्टर फाइनल व 04 क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेला गया. शानदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला. प्रतियोगिता के बाद सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर की 02 टीमे, फारबिसगंज की 01 टीम व किशनगंज की 01 टीम ने अपनी जगह बनाई. वहीं सोमवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में पहले सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर ने फारबिसगंज को दो शून्य से पराजित किया. जबकि दूसरे सेमीफाइनल में किशनगंज ने मुजफ्फरपुर को दो शून्य से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर व किशनगंज के बीच खेला गया. जिसमें किशनगंज की टीम ने दो शून्य से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन