Hajipur News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर जोर, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Hajipur News: नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर.
Hajipur News: नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर.
Hajipur News: (कैफ अहमद) समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए.
बैठक में जिले के विभिन्न पथों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा की गई और संबंधित अभियंताओं को दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य सुरक्षात्मक उपाय प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया.
सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया . यातायात नियमों का उल्लंघन करने, ओवरलोडिंग, तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाने एवं गलत दिशा में परिचालन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.
इसके अलावा आवश्यकतानुसार चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) निलंबन के लिए प्रस्ताव जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा.
प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
बैठक में आईटीएमएस के अंतर्गत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर भी चर्चा की गई.
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित पथ निर्माण विभागों के अभियंताओं को समन्वय स्थापित कर शीघ्र उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन करने का निर्देश दिया गया.
स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच
बैठक में निजी एवं शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों को निर्देश दिया गया कि विद्यालय एवं संस्थानों में परिचालित वाहनों का पूर्ण विवरण जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराएं.
वाहनों में फिटनेस, फायर सेफ्टी, जीपीएस, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर एवं अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा गया.
अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश
राज्य मार्गों एवं हाइवे के किनारे अवैध अतिक्रमण, ढाबा, होटल एवं अनाधिकृत संरचनाओं के कारण प्रभावित यातायात व्यवस्था की भी समीक्षा की गई.
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अभियान चलाकर ऐसे अवैध अतिक्रमण हटाने तथा सड़क किनारे सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील
जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयासरत है.
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद .
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, महुआ एवं महनार, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, एनएचएआई, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी के अभियंता तथा सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे.
Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










