बंद पड़े घर से डेढ़ लाख रुपये नकद सहित 12 लाख के जेवरात की चोरी

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Apr 2026 8:27 PM

विज्ञापन

रिश्तेदार के घर मुंडन में भाग लेने गये थे घर के लोग

विज्ञापन

फारबिसगंज. प्रखंड के रामपुर उत्तर पंचायत के कुबेर टोला वार्ड संख्या 13 में एक बंद पड़े घर का ताला तोड़ कर डेढ़ लाख रुपये नगद, सोना चांदी के जेवर जेवरात सहित लगभग 12 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. बंद पड़े घर में घटित चोरी की घटना के बाद पीड़ित गृह स्वामी संजय सिंह पिता बिंदेश्वरी सिंह साकिन कुबेर टोला वार्ड संख्या 13 रामपुर उत्तर थाना फारबिसगंज निवासी ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दे कर पुलिस प्रशासन को घटित चोरी की घटना की जानकारी देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने व चोरी कांड के उद्भेदन किये जाने की गुहार लगायी है. थाना में दिये गये आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि 19 अप्रैल के दोपहर 02 बजे वे अपने घर के मुख्य द्वारा व घर के सभी कमरे में ताला लगा कर सपरिवार महथावा एक मुंडन समारोह में भाग लेने चले गये थे. दिनांक 20 अप्रैल 2026 के सुबह लगभग 07 बजे पड़ोसी विनय सिंह ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि घर का गेट खुला हुआ है. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि सूचना मिलते हीं जब वे सपरिवार महथावा बाजार से कुबेर टोला स्थित अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजा पर लगा हुआ ताला गायब था व अंदर रूम का ताला टूटा हुआ था, गोदरेज का ताला व लॉकर और बक्सा का ताला खुला था व घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था लॉकर, बक्सा से नगद व सोना चांदी के जेवर जेवरात गायब था. पीड़ित ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर के मुख्य दरवाजा व घर और गोदरेज, बक्सा, लॉकर का ताला तोड़ कर गोदरेज के लॉकर में रखा चांदी का जेवर 50 भरी व सोना का जेवर 05 भरी और डेढ़ लाख रुपये नगद का चोरी कर लिया. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि चोरी हुए सोना चांदी के जेवर जेवरात का मूल्य लगभग 10 लाख रुपये है. इधर चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. पुलिस पीड़ित के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में जुट गयी है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन