सोनामनी गोदाम थाना भवन का उद्घाटन
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 13 Mar 2026 6:43 PM
बहुत दिनों से पुराने भवन में चल था थाना
कुर्साकांटा. सोनामनी गोदाम थाना जिसकी स्थापना सन 1985 में टिन की छत वाले भवन में आज से 41 वर्ष पूर्व नंदलाल भगत के घर में हुई थी. लगभग 41 वर्षों से टिन की छत में काफी कष्ट सहकर भी थाना पुलिस प्रदत्त जिम्मेदारी का निर्वहन करते थे. स्थानीय लोगों का भी सपना था तो सोनामनी गोदाम पुलिस का भी सपना के शामिल रहा कि कब थाना को अपना भवन हो. यह सपना शुक्रवार को साकार होता दिखा. जब पगडेरा चौक के समीप बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग से निर्मित मॉडल थाना सोनामनी गोदाम का पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नव निर्मित भवन का फीता काट कर शुभारंभ किया गया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अब सोनामनी गोदाम थाना अपने भवन से संचालित होगा. पूर्व के थानाध्यक्षों ने सार्थक प्रयास करते हुए भूमि का अधिग्रहण हो या फिर अंचल कार्यालय से संबंधित कार्य को तत्परता से पूर्ण किया. जिसका परिणाम है कि आज थाना अपने भवन में शिफ्ट हो सका है. मौके पर प्रमोद कुमार यादव, क हरिनंदन झा, मुखिया प्रतिनिधि महेश साह, धनपत यादव,पंसस रामराज साह, सरपंच सत्यनारायण यादव, कुर्बान अंसारी, मो शाहजहां, पुअनि लखीराम, एएसआई संजय कुमार पंडित, पीटीसी पवन कुमार रविदास सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










