भूमि विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Jan 2026 6:22 PM

विज्ञापन

पलासी प्रखंड क्षेत्र के सोनगाड़ा गांव का मामला

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के सोनगाड़ा गांव वार्ड 10 की रूवेदा पति असाब उद्दीन ने भूमि विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाने में 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अवेश, खुरगेद, मुर्शीद, फिरोज, मुसब्बीर, इरफान, अजीम, सोनी, प्रवीणा, नुरजहा, साजन, चांदनी, गुलचमन, अशैफी, फुरगुन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

मारपीट को लेकर मामला दर्ज

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा विजवाड़ गांव की प्रमिला देवी ने मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाने में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें महेशानंद मंडल, फूलो देवी, बालेश्वर सरदार, सीता देवी व सूरज कुमार सरदार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन