लंबित मामलों का करें निष्पादन : आइजी

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :20 Apr 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों का करें निष्पादन : आइजी

नरपतगंज थाना का आईजी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

नरपतगंज. पूर्णिया प्रक्षेत्र के आइजी विवेकानंद ने सोमवार को अररिया एसपी जितेंद्र कुमार के साथ नरपतगंज थाना का निरीक्षण किया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया. देर शाम तक थाना में विभिन्न पंजियों की जांच की व आपराधिक मामलों में जांच की. जांच में कई कांडों में डिडक्शन होने की बात कहीं, लेकिन कुछ मामलों में अनुसंधानकर्ता द्वारा सही अनुसंधान नहीं होने को लेकर नाराजगी जतायी. दिशा निर्देश देते हुए कहा कि तीन महीने के भीतर सभी जांच व निष्पादन को ठीक करें. वहीं 2014 व उससे पूर्व के कई मामलों की जांच करते हुए दिशा निर्देश देते हुए सभी को अभियान चलाकर कांड का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने की सफाई व्यवस्था, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात समेत पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया. हाल में हीं बने महिला बैरक का निरीक्षण किया. थाना परिसर में जप्त गाड़ियों को देखकर डिस्पोजल करने के निर्देश दिए. इसके साथ हीं अपराध पंजी, साइबर सेल, आगंतुक रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटरों व सक्रिय अपराधियों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की. उन्होंने लंबित कांडों की जांच करते हुए केस अनुसंधानकर्ताओं को जल्द से लंबित मुकदमों में समय से चार्जशीट दाखिल करने व साइबर क्राइम व महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. थाना निरीक्षण में आईजी विवेकानंद समेत एसपी जितेंद्र कुमार, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन