कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ढोलबज्जा पैक्स का चुनाव संपन्न

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Apr 2026 6:54 PM

विज्ञापन

49.7 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

विज्ञापन

1669 में से 830 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग मतदान के शुरू होते ही प्रखंड निर्वाची पदाधिकार व पुलिस पदाधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का करते रहे निरीक्षण फारबिसगंज. पैक्स चुनाव 2026 के तहत फारबिसगंज प्रखंड के महज एक ढोलबज्जा पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में मतदान का कार्य संपन्न हुआ. प्रखंड के ढोलबज्जा पैक्स के चुनाव को लेकर प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला ढोलबज्जा में बनाये गये तीन मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में पुरुषों के अलावा महिला मतदाताओं ने पंक्तिबद्ध हो कर अपने मताधिकार का उपयोग किया. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही. प्रखंड के ढोलबज़्ज़ा पैक्स में सोमवार के सुबह पैक्स चुनाव का मतदान प्रारंभ होते हीं बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ शशि रंजन कुमार, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अनि अमित राज, आशुतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कनीय पुलिस पदाधिकारी पुलिस बलों के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निरीक्षण करते रहें व मतदान केंद्रों पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट व कनीय पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहें व पैक्स के जारी मतदान की प्रक्रिया को शांति व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराये जाने को ले कर सक्रिय हो कर लगे रहें. वहीं पैक्स चुनाव के मतदान के दौरान पल पल की जानकारी के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम बनाये गये थे, जहां प्रतिनियुक्त कर्मियों में कृष्ण कुमार गोपाल, अजय कुमार गुप्ता, राकेश रंजन, चंदन कुमार सिंह, अमोद कुमार झा, अमित कुमार साह सहित अन्य मौजूद रह कर मतदान केंद्र से जारी मतदान व मतदान के प्रतिशत के अद्यतन स्थिति का जनाकारी लेते रहे. प्रखंड पैक्स निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 49.7 प्रतिशत मतदातों ने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रखंड के ढोलबज्ज़ा पैक्स में कुल 1669 मतदाताओं में से 830 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष पद के 03 व प्रबंधकारिणी सदस्य के पद के प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटी में कैद कर दिया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन