ठेकेदार से मारपीट कर 30 हजार की लूट
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Apr 2026 7:02 PM
पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
भरगामा. भरगामा थाना क्षेत्र के चरैयाहाट में रंगदारी को लेकर मारपीट व छिनतई का मामला सामने आया है. पीड़ित जयकृष्ण चौधरी पुत्र शिवनाथ चौधरी, वार्ड संख्या 13 ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाये हैं. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उसने चरैयाहाट का ठेका लिया है. रविवार की शाम करीब पांच बजे वह हाट में वसूली कर रहे थे. इसी दौरान बादल कुमार चौधरी व मिथिलेश चौधरी दोनों पिता नारायण चौधरी, वार्ड संख्या 9 निवासी व सीताराम चौधरी उर्फ ठक्कन चौधरी पिता स्व प्रदाग चौधरी, वार्ड संख्या 13 वहां पहुंचे व गाली-गलौज करने लगे. पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने वसूली करने पर रंगदारी देने की धमकी दी. इसी क्रम में बादल कुमार चौधरी ने उसकी कनपटी पर कट्टा सटा दिया व जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास किया. विरोध करने पर तीनों ने लोहे के रॉड व हथियार के बल पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया. जयकृष्ण चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने वसूली के 1,200 व जेब में रखे 30,000 नकद छीन लिया. साथ ही मिथिलेश चौधरी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया. घटना के दौरान हाट में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया. पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए भरगामा थाना में आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










