ePaper

युवक के प्रयास से पकड़ा गया एटीएम कार्ड चोर

Updated at : 21 Jan 2026 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
युवक के प्रयास से पकड़ा गया एटीएम कार्ड चोर

हरियाणा के रोहतक का है निवासी, दो अपराधी भागने में रहा सफल

विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर फर्जी तरीके से राशि निकासी कर चार चक्का वाहन से भाग रहे था अपराधी

फारबिसगंज. फारबिसगंज में एटीएम धोखाधड़ी की घटना के दौरान अपने साहस और त्वरित प्रतिक्रिया से एक अपराधी को पकड़ने वाले युवक की सभी चर्चा कर रहे हैं. शहर के पटेल चौक के समीप मंगलवार दोपहर को एसबीआइ एटीएम से राशि निकालने पहुंचे प्रखंड के घिवाह वार्ड नंबर 03 निवासी मो सरवर आलम पिता मो नजाम ने बताया कि तीन अज्ञात अपराधियों ने उसे झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और फर्जी तरीके से लगभग 15 हजार रुपये निकाल कर चार चक्का वाहन से भागने लगे.

पीड़ित युवक ने बताया कि जैसे ही उसे अपने एटीएम कार्ड की अनियमितता का पता चला, उसने अपनी बाइक से अपराधियों का पीछा किया. पीछा करते समय अपराधियों ने युवक की बाइक में ठोकर मारी, जिससे वह गिर गया, लेकिन उसने पीछा जारी रखा. रास्ते में अपराधियों ने भागते हुए वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही नगर पार्षद सुशील कुमार साह की बाइक सहित कई बाइक सवारों से टकरा गए.

पीड़ित युवक के हल्ला करने पर कुढ़ैली के समीप लोग इकट्ठा हुए और हरियाणा नंबर के चार चक्का वाहन एचआर 15 ई 9960 से भाग रहे एक अपराधी को वाहन सहित पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अपराधी भागने में सफल रहे. पकड़े गये अपराधी को लोगों की भीड़ से बचाकर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.

थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह और सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित युवक से पूरी जानकारी ली. गिरफ्तार अपराधी ने अपना नाम दीपक बताया और खुद को हरियाणा के रोहतक का निवासी बताया. पुलिस वर्तमान में अपराधी से गहन पूछताछ कर रही है और बाकी दो अपराधियों की तलाश जारी है.

युवक के साहस की हुई सराहना

घटना के बारे में चर्चा करते हुए स्थानीय लोग सरवर आलम के साहस की सराहना कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अगर युवक ने तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दिखाई होती, तो अपराधी बड़ी रकम लेकर सुरक्षित भाग जाते. पुलिस ने बताया कि एटीएम धोखाधड़ी के मामले में जांच जारी है और जल्द ही सभी अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा. स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि अपराधियों को समय रहते रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन