अवैध खनन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 29 Mar 2026 6:53 PM

विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक फरार

विज्ञापन

जोकीहाट. महलगांव पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को चैनपुर मसुरिया पंचायत के चंद्रशेखर बांध क्षेत्र से दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया. महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से मिट्टी, बालू का खनन नदियों व सरकारी तालाबों से किया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. जहां से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया. हालांकि चालक फरार हो गया. मालूम हो कि बकरा, परमान व कनकई सहित अन्य नदियों में बालू खनन माफियाओं की नजर रहती है. माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू खनन कर बालू डिपो दुकानों व स्थानीय लोगों को बेच देते हैं. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि लगातार नदी घाटों पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन