उत्तर बिहार प्रांत अधिवेशन में भाग लेने अभाविप सदस्य गोपालगंज रवाना
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 03 Jan 2026 10:15 PM
एक हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद शामिल होंगे
फारबिसगंज. गोपालगंज में आयोजित होने वाले अभाविप के उत्तर बिहार के 67 वें प्रांत अधिवेशन को लेकर अभाविप फारबिसगंज इकाई के सदस्य गोपालगंज के लिए रवाना हुए. अभाविप जिला संयोजक शिवम साह ने बताया कि इस प्रांत अधिवेशन में उत्तर बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेज व विद्यालयों से लगभग एक हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद व पूर्णकालिक सदस्य शामिल होंगे. वे शिक्षा, समाज, छात्रावास, छात्रसंघ, पर्यावरण, सेवा व तकनीकी, संगठन की दिशा व कार्यपद्धति जैसे विषयों पर गहन चिंतन करेंगे. जबकि अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश श्रीवास्तव ने कहा की अभाविप प्रत्येक वर्ष शैक्षणिक व राष्ट्रीय विषयों पर विमर्श के लिए अधिवेशन का आयोजन करती है. इसमें सभी इकाइयों के कार्यकर्ता सहभागिता कर वर्ष भर की गतिविधियों की समीक्षा व आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हैं. आकाश ने कहा इससे युवाओं में शौर्य, स्वाभिमान व राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










