चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 17 Mar 2026 11:53 PM

विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार-निशानदेही पर घर से 1.6 किलो ग्राम गांजा भी बरामद

विज्ञापन

फारबिसगंज. शहर के रेफरल अस्पताल रोड में एक क्लिनिक के सामने से विगत 15 मार्च को घटित बाइक चोरी कांड मामले का फारबिसगंज पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आशीष कुमार शर्मा पिता मोतीलाल शर्मा साकिन बधुआ वार्ड संख्या 19 थाना बथनाहा निवासी बताया जाता है. बताया जाता है कि विगत 15 मार्च को रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या 02 निवासी परवेज पिता शाद हुसैन की बाइक संख्या बीआर 38 टी 2574 रेफरल अस्पताल रोड में डॉ केके रंजन के क्लिनिक के सामने से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. बाइक चोरी का उद्भेदन को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया. थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने गुप्त सूचना पर पुलिस बल के साथ फारबिसगंज- रानीगंज मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ आशीष कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने स्वीकारोक्ति बयान में पुलिस को बताया कि वह नेपाल से गांजा का तस्करी करता है. युवक के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बथनाहा थाना की पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तार युवक के घर पर छापेमारी किया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने गिरफ्तार उक्त युवक के घर से 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन