प्राण प्रतष्ठिा को ले निकाली कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा फारबिसगंज. स्थानीय रेणु पुस्तकालय के दुर्गा मंदिर में देवी-देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते पुन: मंदिर परिसर पहुंची. उक्त शोभा यात्रा श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा निकाला […]

विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा को ले निकाली कलश यात्रा फारबिसगंज. स्थानीय रेणु पुस्तकालय के दुर्गा मंदिर में देवी-देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते पुन: मंदिर परिसर पहुंची. उक्त शोभा यात्रा श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा निकाला गया. जहां बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए. इस शोभा यात्रा 108 महिला कलश के साथ मंदिर से निकल कर कोठीहाट से जल भर का वापस पुन: मंदिर आया जहां पूजा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ. इस पूजा अनुष्ठान कार्यक्रम का नेतृत्व बनारस से आये पुजारी पंडित विंध्यांचल ओझा कर रहे हैं. इस मौके पर निर्मल वैद छोटू, श्याम महेश्वरी, सुमन डागा, विकास गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुशील सेठिया, अनिल दुबे, राम नाथ गुप्ता, सुनील दूबे, विक्की चौरसिया, प्रदीप अग्रवाल, प्रिंस साह, सुनीता देवी, पूनम देवी, रेखा देवी, निर्मला देवी, राजेश गुप्ता, उमाशंकर यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन