अंतिम प्रचार के साथ चुनावी शोर बंद, मतदान कल

Updated at : 22 Apr 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम प्रचार के साथ चुनावी शोर बंद, मतदान कल

अररिया/ सिमराहा : मंगलवार को होने वाले चुनाव के प्रचार का शौर रविवार की संध्या को थम गया. चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण काफी गहमा गहमी भरा रहा. अब राजनैतिक पार्टियों के बड़े पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण कार्यकर्ता भी तैयारी के साथ जोर शोर से गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं […]

विज्ञापन
अररिया/ सिमराहा : मंगलवार को होने वाले चुनाव के प्रचार का शौर रविवार की संध्या को थम गया. चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण काफी गहमा गहमी भरा रहा. अब राजनैतिक पार्टियों के बड़े पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण कार्यकर्ता भी तैयारी के साथ जोर शोर से गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने मे लग गये है.
सिमराहा थाना क्षेत्र अररिया जिला के मैला आंचल, मारे गए गुल्फाम, परती परिकथा, पंचलाईट जैसी रचनाओं के विख्यात कथा शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की गृह जिला के तौर पर मशहूर है.
यहां के बुजुर्गों की क्या बात करें, इस क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के बच्चे भी राजनीति और चुनाव जैसे विषयों पर परिपक्व नजर आते हैं. बहरहाल चुनाव प्रचार के अंतिम दिन के साथ अब कार्यकर्ताओं, नेताओं व प्रत्याशियों का रुख गांव की तरफ हो गया है. सभी घर-घर जाकर वोटरों को रिझाने बुझाने में जुट गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन