हड़ताल के बावजूद सफाई कर्मियों ने शहर को किया साफ

लोगों ने की सराहना
हड़ताल के बावजूद अलविदा जुमे को लेकर की शहर की सफाई अररिया. अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये अररिया नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने इंसानियत की मिशाल पेश की है. अपने हड़ताल विरोध प्रदर्शन के क्रम में भी रमजान के पाक महीने में अलविदा जुमा को शहर की सफाई कर अनूठी मिशाल पेश की है. हालांकि इस दौरान भी नगर परिषद प्रशासन के विरोध में काला बिल्ला अपने बाजू में बांधकर उन्होंने शहर की सफाई की है. महिला व पुरुष सफाई कर्मियों के बताया कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा उनकी मांग पूरी नहीं की गयी है. वें सभी अब भी नप प्रशासन के विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध कर रहे हैं. लेकिन रमजान का पाक महीना चल रहा है. शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेवारी उनके पास है. इसी कारण अपना कर्म निभाते हुए उन्होंने अलविदा जुमा पर शहर की सफाई कर गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखा है. लेकिन जब तक नप द्वारा निकाले गए निविदा को रद्द, आउटसोर्सिंग माध्यम से कार्य को बंद व उनके 09 सूत्री मांग को पूरा नहीं किया जायेगा. तबतक सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे व नगर परिषद प्रशासन के विरोध में काम पर नहीं लौटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




