पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मामले में पूर्व मुखिया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी के साथ धक्का मुक्की का आरोप
जोकीहाट. प्रखंड के चौकता पंचायत का पूर्व मुखिया मोअज्जम अंसारी को महलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय को सौंप दिया. महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोअज्जम अंसारी को पुलिस के काम में बाधा डालने व पुलिस अधिकारी को धमकाने व दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून के खिलाफ काम करने का अधिकार नहीं है. पूर्व मुखिया ने सअनि गोविंद यादव को मोबाइल पर कहा कि उनके पंचायत में कोई भी पुलिस कार्रवाई उनकी इजाजत के बिना नहीं होगा. इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी गोविंद यादव के साथ उन्होंने धक्कामुक्की भी करने का आरोप लगाया है. गोविंद यादव के लिखित आवेदन पर पूर्व मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मोअज्जम अंसारी की गिरफ्तारी के बाद उनकी रिहा करने के लिए बहुत दबाव डाला गया. लेकिन थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किसी की एक भी नही सुनी. आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय को सौंप दिया. मोअज्जम की गिरफ्तारी को लेकर जहां हड़कंप मचा है वहीं क्षेत्र में कुछ लोग आगामी पंचायत चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










