सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, रेफर

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :30 Apr 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, रेफर

घायल का चल रहा इलाज

विज्ञापन

पलासी. प्रखंड मुख्यालय से जोकीहाट जाने वाली मार्ग पर डॉ महताब आलम के क्लिनिक के समीप एक बाइक सवार लोहे के बोर्ड से टकरा गया. हादसे में बाइक चालक पलासी गांव के बुद्ध नारायण साह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवक को स्थानीय लोगों व परिजनों ने सीएचसी पलासी लाया. इस मौके पर मौजूद डॉ तनवीर आलम ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया. उक्त युवक पलासी में अपने सहयोगियों के साथ शादी समारोह में मिठाई व खाना बनाने के लिए गया हुआ था. वहीं घटना की सूचना पर पलासी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया. साथ हीं घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन