निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये 25 शिक्षक, होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण में अनुपस्थित पाये गये 25 शिक्षक, होगी कार्रवाई

विद्यालयों की जांच के लिए सघन अभियान संचालित

विज्ञापन

अररिया. बुधवार को जिले के सभी पंचायतों में स्थित विद्यालयों की जांच के लिए सघन अभियान संचालित किया गया. इस क्रम में प्रतिनियुक्त जांच अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. यह निरीक्षण सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व प्रशासनिक संवेदनशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया. निरीक्षण के क्रम में 25 शिक्षक संबंधित अपने विद्यालयों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये. उनके विरुद्ध जिलाधिकारी के निर्देश पर नियमानुकूल कड़ी कार्रवाई की जा रही है. निर्धारित जांच के तहत प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आवंटित क्षेत्रों के विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षण व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति व मूलभूत सुविधाओं की गहन जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना, पेयजल व शौचालय की उपलब्धता, विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जांच की गयी. जांच के क्रम में यह भी देखा गया कि विद्यालयों में नामांकित छात्रों की तुलना में वास्तविक उपस्थिति का प्रतिशत क्या है. मध्याह्न भोजन के अभिलेखों का संधारण सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं. खाद्यान्न की आपूर्ति, भंडारण व्यवस्था व दैनिक उपभोग से संबंधित रजिस्टरों का भी मिलान किया गय. निरीक्षण के बाद सभी पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी उपलब्ध कराया गया है. इसके आधार पर दोषी शिक्षकों पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन