डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

जनता दरबार में अधिकतर मामले भूमि विवाद से संबंधित

विज्ञापन

जिलाधिकारी के जनता दरबार में आये 58 मामले अररिया. समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिलाधिकारी के जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्या व शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखा. जनता दरबार में 58 परिवाद दर्ज कराये गये. इसमें सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े थे. जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विनोद दूहन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी जनता दरबार में दुलारी देवी ने निजी जमीन पर अतिक्रमण कर धमकाये जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की. वहीं वासुदेव मेहता ने अपनी निजी जमीन पर घर निर्माण कार्य को रोके जाने की शिकायत की. अनुराधा देवी ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन को हस्तांतरित कराने के लिये जनता दरबार में आवेदन दिया.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन