एसएसबी के उप-महानिरीक्षक ने 56वीं वाहिनी बथनाहा का किया निरीक्षण
उप-महानिरीक्षक का स्वागत करते द्वितीय कमान अधिकारी | Prabhat Khabar Network
एसएसबी उप-महानिरीक्षक के रंजीत ने बथनाहा में 56वीं वाहिनी का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और जवानों के साथ पौधारोपण भी किया।
बथनाहा (अररिया) . सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पटना के उप-महानिरीक्षक के. रंजीत अपने दो दिवसीय दौरे पर 56वीं वाहिनी मुख्यालय बथनाहा पहुंचे. उनके आगमन पर द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उप-महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट आचरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों की भूमिका की सराहना करते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया.
आपके शहर में
फुलकाहा सीमा चौकी का किया निरीक्षण
दौरे के क्रम में उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित फुलकाहा सीमा चौकी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उप-महानिरीक्षक जवानों के साथ पारंपरिक सामूहिक भोज में भी शामिल हुए. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने बल के अधिकारियों एवं जवानों के साथ परिसर में पौधारोपण किया.
सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार यह दौरा सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, जवानों का मनोबल बढ़ाने तथा बल के अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा.
ALSO READ : गबन मामले में फारबिसगंज नप ईओ की तलाश में छापेमारी, आवास व कार्यालय में नहीं मिले रणधीर लाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए