राजस्थानी थीम पर सजेगा तेरापंथ भवन, महिला उद्यमियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच

Updated:
विज्ञापन

श्री उत्सव की तैयारी में जुटे तेरापंथ महिला मंडल के सदस्य  | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज के तेरापंथ भवन में रविवार को श्री उत्सव का आयोजन होगा। राजस्थानी थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है।

विज्ञापन

फारबिसगंज (अररिया). स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित ‘श्री उत्सव’ कार्यक्रम रविवार को तेरापंथ भवन में आयोजित होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी एवं उप मुख्य पार्षद नूतन भारती करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजस्थानी थीम पर सजेगा तेरापंथ भवन

इस वर्ष ‘श्री उत्सव’ की विशेष थीम राजस्थानी संस्कृति रखी गई है. पूरे तेरापंथ भवन को राजस्थानी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप सजाया गया है, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को विशेष सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा.

महिला उद्यमियों को मिलेगा मंच

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के शॉपिंग स्टॉल, खान-पान के स्टॉल और गेम्स स्टॉल लगाए जाएंगे. फारबिसगंज की कई महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए स्टॉल बुक कराए हैं. आयोजन का उद्देश्य घर से कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है.

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल

महिला मंडल की अध्यक्ष समता दुगड़ ने बताया कि ‘श्री उत्सव’ महिला मंडल की चार प्रमुख योजनाओं में से एक है. इसके माध्यम से उद्यमी महिलाओं और नया व्यवसाय शुरू करने की इच्छुक बहनों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है.

सभी के लिए रहेगा निशुल्क प्रवेश

कार्यक्रम में क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा और सभी वर्गों के लोग इसमें शामिल हो सकेंगे. आयोजकों ने मनोरंजन के साथ खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की है.

तैयारियों में जुटी हैं मंडल की सदस्याएं

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका अंजू बैद, सुशीला दफ्तरी, सारिका बैद, सोनू पटावरी, बबीता डागा, ममता डागा सहित तेरापंथ महिला मंडल और कन्या मंडल की सदस्याएं सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं.

ALSO READ : गबन मामले में फारबिसगंज नप ईओ की तलाश में छापेमारी, आवास व कार्यालय में नहीं मिले रणधीर लाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन