मानदेय की मांग को लेकर पशु टीकाकर्मियों ने किया टीकाकरण कार्य का बहिष्कार

पशु टीकाकरण का किया बहिष्कार, जताया आक्रोश | Prabhat Khabar Network
नरपतगंज में पशु टीकाकर्मियों ने मानदेय और समायोजन की मांग को लेकर टीकाकरण कार्य का बहिष्कार किया। सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है।
नरपतगंज (अररिया). नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पशु टीकाकर्मियों ने बिहार सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को मुख्यालय स्थित भ्रमणशील पशु चिकित्सा कार्यालय परिसर में आक्रोश व्यक्त करते हुए टीकाकरण कार्य का बहिष्कार किया. इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित आवेदन भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा.
मासिक मानदेय की उठाई मांग
टीकाकर्मियों ने कहा कि सभी पशु टीकाकर्मियों एवं पशु मैत्रियों को मासिक मानदेय दिए बिना कार्य करना संभव नहीं है. उन्होंने मांग की कि सभी कर्मियों को उनके संबंधित पंचायतों में समायोजित कर कार्य लिया जाए. उनका कहना था कि जब तक समायोजन या नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक नियमित रूप से कार्य करना संभव नहीं होगा.
प्रति पशु पांच रुपये भुगतान पर जताई नाराजगी
टीकाकर्मियों ने बताया कि वे कई वर्षों से विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों का लगातार निष्पादन कर रहे हैं. इसके बदले प्रति पशु टीकाकरण पर अधिकतम पांच रुपये का भुगतान किया जाता है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में जीविकोपार्जन के लिए पर्याप्त नहीं है. उन्होंने सरकार से उचित मानदेय निर्धारित करने की मांग की.
बड़ी संख्या में टीकाकर्मी रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान रामाशीष राय, मोहम्मद नासिर, महेंद्र कुमार पासवान, मोहम्मद सोहराब, बिंदी कुमार पासवान, विनोद यादव, शशि भूषण कुमार, दयानंद राम, धर्मेंद्र कुमार भारती, अखिलेश यादव, विलास पासवान, पिंटू कुमार यादव, द्वारिका प्रसाद साह, दिनेश शाह, शशि कुमार, फूलदेव मेहता, ध्रुव यादव, राकेश कुमार, रुपेश कुमार यादव, मुकेश कुमार सिंह, गिरानंद यादव, संतोष पासवान, धीरेंद्र यादव, सागर कुमार, राकेश राय, अभय कुमार अकेला सहित बड़ी संख्या में पशु टीकाकर्मी उपस्थित थे.
ALSO READ : गबन मामले में फारबिसगंज नप ईओ की तलाश में छापेमारी, आवास व कार्यालय में नहीं मिले रणधीर लाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजीव कुमार यादव
संजीव कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. नरपतगंज (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










