भारत-नेपाल सीमा पर 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जब्त नेपाली शराब व गिरफ्तार तस्कर के साथ सिकटी पुलिस | Prabhat Khabar Network
इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 45 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
सिकटी.
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 52वीं बटालियन की बीओपी मुरारीपुर और सिकटी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर 45 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
नो-मैन्स लैंड के पास लगाया गया था नाका
संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 162 के निकट भारतीय क्षेत्र में नो-मैन्स लैंड से करीब 200 मीटर अंदर विशेष नाका लगाया था. इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर दो बैग लेकर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया. जवानों को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसे पकड़ लिया गया.
150 बोतल नेपाली शराब बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 300-300 मिलीलीटर की 150 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 45 लीटर है.
मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान सिकटी थाना क्षेत्र के लतहा वार्ड संख्या-7 निवासी दिनेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है. उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सिकटी थाना को सुपुर्द कर दिया गया.
इन अधिकारियों ने निभाई भूमिका
अभियान में एसएसबी के रिनय कुमार बर्मन, मिलन प्रधान, विजय राम, दिलीप कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय प्रताप सिंह
संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










