अधिकलाल पासवान के निधन से शोक

Updated:
विज्ञापन
अधिकलाल पासवान के निधन से शोक

परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंचे सैंकड़ों लोग

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिरा के खजुरबाड़ी वार्ड संख्या 11 निवासी भाजपा कार्यकर्ता 75 वर्षीय अधिक लाल पासवान का गुरुवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया. निधन की खबर सुनते ही भाजपा युवा नेता जोशी मंडल, मुखिया जयकृष्ण सिंह, राधाकृष्ण विश्वास, पूर्व मुखिया जयकुमार मंडल, राजद नेता सह पूर्व मुखिया राकेश विश्वास सहित दर्जनों लोग मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी. मृतक अपने पीछे तीन पुत्री सहित दो पुत्र व पत्नी छेदनी देवी को रोता बिलखता छोड़कर चल बसे. वहीं पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता के निधन से भाजपा परिवार मर्माहत है. भाजपा परिवार का एक सशक्त सिपाही हम सबों के बीच नहीं रहे. इधर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रमुख सुशील कुमार सिंह, प्रणव गुप्ता, मोहन मंडल, ललन मंडल, पंसस प्रतिनिधि परमानंद मंडल, पूर्व उप प्रमुख विजय कुमार सिंह, अब्दुल हई समेत दर्जनों लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन