टीवी की इस एक्ट्रेस को क्या हो गया? कीचड़ से सनी हालत में सामने आया वीडियो

Updated at : 14 Mar 2026 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
Rutuja Sawant viral video

कीचड़ से सनी दिखी एक्ट्रेस रुतुजा सावंत, फोटो- इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस रुतुजा सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कीचड़ से सनी नजर आ रही हैं. वीडियो देखकर कई लोग हैरान हैं और सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी यह हालत हो गई.

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस रुतुजा सावंत का नया शो ‘दो दुनिया एक दिल’ कलर्स टीवी पर शुरू हो चुका है. इसी बीच उनका एक बिहाइंड द सीन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह पूरी तरह कीचड़ से सनी नजर आ रही हैं. उनके कपड़ों से लेकर चेहरे तक मिट्टी लगी हुई है. यह क्लिप देखकर फैंस हैरान हैं और सोच रहे हैं कि आखिर इस सीन के पीछे की कहानी क्या है.

कीचड़ से सनी दिखी रुतुजा सावंत

शो ‘दो दुनिया एक दिल’ के दो वीडियोज सामने आए हैं. पहले वीडियो में रुतुजा सावंत साड़ी पहनकर सड़क पर चलते हुए फोन से वीडियो बनाती नजर आती हैं. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल जाता है और वह पास के गड्ढे में गिर पड़ती हैं दूसरे वीडियो में वह कीचड़ से सनी कुर्सी पर बैठकर कैमरे के लिए पोज देती दिखाई देती हैं.

क्या सच में गड्ढे में गिरी एक्ट्रेस?

अगर आप यह सोच रहे हैं कि रुतुजा सावंत सच में गड्ढे में गिर गई हैं, तो जरा ठहरिए. ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल, वह अपने शो के एक सीन के लिए शूटिंग कर रही थी. वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, यह एक ऐसा सीन है जो करना ज्यादा आसान या सुखद नहीं था, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि यह एक कलाकार का काम होता है. इससे साफ होता है कि ये सब सिर्फ एक सीन के लिए है.

वीडियो पर आ रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर रिया ने लिखा, अच्छा है पोन बच गया. यूजर हरगुन6199 ने लिखा, जो भी हुआ बिल्कुल ठीक हुआ. आरुषी नाम की एक यूजर ने लिखा, ये तो रियल लग रहा है? या ये एआई है. जिया नाम की यूजर ने लिखा, पुनीत सुपरस्टार की वाइफ है क्या?

यह भी पढ़ेंKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर ने लगाई तुलसी के नाम की मेहंदी, क्या फिर करीब आएंगे दोनों?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola