Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर ने लगाई तुलसी के नाम की मेहंदी, क्या फिर करीब आएंगे दोनों?

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Mar 2026 8:28 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के मुख्य किरदार मिहिर, फोटो- इंस्टाग्राम

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आज रात के एपिसोड में ऋतिक और मुन्नी की शादी की मेहंदी रस्म दिखाई जाएगी. ऋतिक, मुन्नी से अपने प्यार का इजहार करता है.

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जाएगा कि ऋतिक, समायरा को लेकर थोड़ा परेशान दिखता है. इसी बीच मेहंदी फंक्शन में वृंदा अपने बच्चों को ढूंढती नजर आती है. भागदौड़ के दौरान वह गलती से अंगद की बाहों में गिर जाती है. अंगद उसे समझाता है कि बच्चों की चिंता छोड़कर थोड़ी देर वह आराम से मेहंदी लगवाए. ऋतिक, मुन्नी की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए उस पर नींबू और चीनी लगा रहा होता है. इस पल में मुन्नी अपनी जिंदगी के बदलाव को याद करती है. कभी वह एक नौकरानी के रूप में काम करती थी और अब वह विरानी परिवार की बहू बनने जा रही है.

मिहिर और तुलसी के बीच मजेदार पल

मेहंदी समारोह के दौरान एक दिलचस्प पल तब आता है जब मिहिर खुद अपने हाथ में मेहंदी लगवाने का फैसला करते हैं. परिवार के लोग देखते हैं कि उनके हाथ पर तुलसी का नाम लिखा हुआ है. इस पर दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक होती है. तुलसी थोड़ा नाराज होने का नाटक करती हैं, तो मिहिर मेहंदी लगाने वाले से कहते हैं कि उनके हाथ पर तुलसी हार्ट मिहिर लिख दे. यह सुनकर आसपास खड़े सभी लोग हंसने लगते हैं.

गोमजी को गले लगा लेगा मिहिर

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया जाएगा कि ऋतिक, मुन्नी से अपने प्यार का इजहार करता है और साथ ही भविष्य को लेकर अपनी घबराहट भी बताता है. उनकी बातचीत ज्यादा देर तक नहीं चल पाती क्योंकि परिधी उन्हें देख लेती है. दूसरी ओर समायरा अपने माता-पिता से बहस करती नजर आती है. वह कहती है कि वे भले ही दूसरों के सामने सामान्य दिखने की कोशिश करें, लेकिन वह जानती है कि उनके रिश्ते में दरार आ चुकी है. शादी की रस्में शुरू होने से पहले तुलसी सोचती हैं कि क्या गोमजी समारोह में आएंगे. तभी सबको हैरान करते हुए गोमजी वहां पहुंच जाते हैं. मिहिर उन्हें देखकर गले लगा लेते हैं.

यह भी पढ़ेंक्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: अंश के बेटे की एंट्री, इन 2 नामों पर सस्पेंस-कौन बनेगा तुलसी का पोता?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola