क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: अंश के बेटे की एंट्री, इन 2 नामों पर सस्पेंस-कौन बनेगा तुलसी का पोता?

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Mar 2026 9:37 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की तुलसी और अंश, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अंश गुजराल के बेटे की एंट्री की तैयारी चल रही है. इस किरदार के लिए प्रियांक शर्मा और पर्ल वी पुरी के नाम सामने आए हैं.

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: एकता कपूर का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक बार फिर नए मोड़ के साथ दर्शकों का ध्यान खींचने की तैयारी कर रहा है. मेकर्स शो में ऐसा ट्विस्ट लाने वाले हैं, जो कहानी को नई दिशा दे सकता है. खबर है कि जल्द ही शो में अंश गुजराल के बेटे की एंट्री दिखाई जाएगी. अब अंश गुजराल के बेटे का किरदार कौन निभाएगा, इसपर अपडेट आया है.

पर्ल वी पुरी या प्रियांक शर्मा ? कौन लेगा शो में एंट्री?

बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर पर्ल वी पुरी को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2‘ के लिए अप्रोच किया गया है. उन्हें अंश गुजराल के बेटे का रोल करने के लिए मेकर्स मना रहे हैं. फिलहाल दोनों में बातचीत अभी चल रही है. इसके अलावा एक्टर प्रियांक शर्मा को भी इस रोल के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी के भी नाम पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

अंश गुजराल का किरदार याद है आपको?

अगर आपको अंश गुजराल याद नहीं है, तो बता दें कि वह तुलसी का बेटा था. अंश का किरदार काफी नेगेटिव था. सीरियल में ऐसे हालात बने कि आखिर में तुलसी को ही अपने बेटे अंश की जान लेनी पड़ी थी. इस भूमिका को आकाशदीप सहगल ने निभाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मेकर्स ने कहानी को आगे बढ़ाने की योजना बनाई, तो सबसे पहले आकाशदीप से ही अंश गुजराल के किरदार में वापसी के लिए संपर्क किया गया था. हालांकि किसी कारण से यह बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी और दोनों के बीच बात तय नहीं हो पाई. इसके बाद मेकर्स ने अंश की कहानी को नए तरीके से आगे बढ़ाने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें- ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से बरखा बिष्ट की विदाई? पोस्ट से मची हलचल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola