‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से बरखा बिष्ट की विदाई? पोस्ट से मची हलचल

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Mar 2026 1:44 PM

विज्ञापन

स्मृति ईरानी और ​​बरखा बिष्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बरखा बिष्ट के क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 छोड़ने की खबरें तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि शो में उसके किरदार का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का ट्रैक इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. गौतम अपने पिता को नोइना के बारे में सब कुछ बता देता है. मिहिर सच्चाई जानने के बाद नोइना को शांति निकेतन छोड़ कर जाने के लिए कहता है. इस एपिसोड के बाद खबरें सामने आ रही हैं कि शो में नोइना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट जल्द ही इस सीरियल को अलविदा कह सकती हैं. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट किया है, जिसके बाद यह कयास और भी तेज हो गए हैं.

क्या बरखा बिष्ट ने सीरियल को कहा अलविदा?

गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बरखा बिष्ट ने स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ को अलविदा कह दिया. हालांकि इस बारे में मेकर्स ने ऑफिशियल कुछ कहा नहीं है.

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चर्चा

बरखा बिष्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शो की कुछ एक्ट्रेसेस के साथ तस्वीरें साझा की. इन तस्वीरों में रितु चौधरी सेठ, तनीषा मेहता, शगुन शर्मा, लकी मेहता और अदिति सनवाल भी नजर आईं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, परिवार… हमारे शो को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद… हम धन्य हैं!! उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह शो से विदा लेने वाली हैं. कई दर्शकों ने कमेंट करके उनसे पूछा कि क्या वह सच में इस सीरियल को छोड़ रही हैं.

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

बरखा बिष्ट के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्योंकि’ में आप जबरदस्त थी. किरदार से नफरत थी, लेकिन आप बहुत पसंद आई. हमेशा आपकी तारीफ करता रहूंगा. एक यूजर ने लिखा, हम आपको बहुत याद करेंगे. मैम जी अब तो क्योंकि 2 बोरिंग लगेगा. कोई दिलचस्पी नहीं. एक यूजर ने लिखा, आपने हर किसी को नोइना से नफरत करने पर मजबूर कर दिया, लेकिन कल उसके एक तरफा प्यार के लिए सबके मन में हमदर्दी जगा दी… बहुत बढ़िया काम, बरखा.

यह भी पढ़ें- एक वीडियो से पलटा खेल, मिहिर ने नोइना को घर से निकाला

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola