Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 2 साल का लीप? अभीरा-अरमान की जिंदगी में होगा बदलाव, इस शख्स ने किया खुलासा?
ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम
टीवी के सबसे लंबे चलने वाले शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही बदलाव देखने को मिल सकता है. खबरें हैं कि शो में 2 साल का लीप आने वाला है, जिससे कहानी की दिशा पूरी तरह बदल सकती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक बार फिर अपनी कहानी को लेकर चर्चा में है. अब खबरें हैं कि शो में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जो पूरी कहानी की दिशा बदल देगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स कहानी में 2 साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक चैनल या प्रोडक्शन टीम की तरफ से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा दो साल का लीप?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर यह लीप सच होता है तो कहानी सीधे दो साल आगे बढ़ जाएगी. इस टाइम जंप के बाद शो में नए रिश्ते, नई चुनौतियां और कई इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं. लीप को लेकर चल रही खबरों के बीच इंडिया फोरम्स ने शो में मायरा का किरदार निभा रहीं अर्शिया शर्मा की मां से बात की. उन्होंने बताया कि उन्होंने भी शो में लीप आने की खबरें सुनी हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्हें आने वाली कहानी या नए ट्रैक के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
जानें क्या दिखाया जा रहा शो में?
आज के एपिसोड में अरमान एक राज का बोझ अपने दिल में लिए नजर आएगा. उसे डर है कि अभीरा को अभी तक पूरी सच्चाई पता नहीं है. अरमान मन ही मन सोचता है कि जब एक दिन अभीरा को सब कुछ पता चलेगा, तब भी क्या वह उसका साथ देगी. इसी बीच पोद्दार परिवार की महिलाएं सावन के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए एक साथ आती हैं. दूसरी तरफ, आर्यन परिवार के जश्न से दूर चला जाता है क्योंकि उसके मन में अभी भी गुस्सा और नाराजगी है. दिशा उसे रोकने के लिए उसके पीछे जाती है और उसे समझाने की कोशिश करती है.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में डबल एविक्शन का वार, इन 2 कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म, कौन हुआ बाहर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









