'लॉक अप 2' में डबल एविक्शन का वार, इन 2 कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म, कौन हुआ बाहर?

Updated:
विज्ञापन

लॉक अप 2 की टीम, फोटो- इंस्टाग्राम

Lock Upp 2 में इस हफ्ते डबल एविक्शन की चर्चा है. जानें कौन-कौन था नॉमिनेट और कौन हुआ घर से बाहर.

विज्ञापन

Lock Upp 2 Eviction: फराह खान और रितेश देशमुख के होस्ट किए जा रहे शो'लॉक अप 2' से किसका पत्ता कटेगा, इसको लेकर अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन हुआ है और दो चर्चित कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया है. आइए आपको बताते हैं उनके नाम.

विज्ञापन

Lock Upp 2 Double Eviction Report: क्या सुनीता आहूजा और रियाज अली हो गए शो से बाहर?

BB Insiders HQ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते सुनीता आहूजा और रियाज अली का 'लॉक अप 2' से एविक्शन हो गया है. बताया जा रहा है कि 9 जुलाई को 'जजमेंट डे' की शूटिंग पूरी की गई, जहां दोनों के बाहर होने की प्रोसेस पूरी हुई. हालांकि, शो के मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इस हफ्ते कौन-कौन थे नॉमिनेट?

इस सप्ताह शो में राम कपूर, रियाज अली, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा और वरुण यादव नॉमिनेट थे. ऐसे में डबल एविक्शन का ट्विस्ट गेम को और भी मुश्किल बना सकता है.

पत्नी सुनीता आहूजा संग रिश्ते पर मजाक करते दिखेंगे गोविंदा

आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड स्टार गोविंदा भी शो में खास मेहमान बनकर पहुंचेंगे. प्रोमो में फराह खान उनका स्वागत करती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान गोविंदा अपने 2024 के गोली लगने वाले हादसे का मजाकिया अंदाज में जिक्र करते हैं. वह कहते हैं, "मैं तो जेब में गोली लेकर आया हूं... ये सीने पर मारना चाहती थी. मैंने कहा, मार लो." यह बात उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ मजाकिया अंदाज में कही, जिसे सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान और रितेश देशमुख ले रहे हैं मोटी फीस? रिपोर्ट में हुआ दावा

ये भी पढ़ें: जेब में गोली लेकर ‘लॉक अप 2’ में पहुंचे गोविंदा, बोले- सुनीता को सीने पर गोली मारनी थी, अब मार लो


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola