अनार-आम से हटकर ट्राई करें लीची का जूस, रेणुका सालुंके ने बताई रेसिपी 

Updated at : 14 Mar 2026 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
Litchi Juice Recipe

लीची का जूस (AI generated Image)

Litchi Juice Recipe: कुछ अलग और स्वादिष्ट पीने का मन है, तो आप घर पर लीची का जूस बना सकते हैं. इसका मीठा स्वाद सबको बहुत पसंद आएगा.

विज्ञापन

Litchi Juice Recipe: आपने जूस में कई तरह के फ्लेवर जरूर ट्राई किए होंगे, जैसे अनार का जूस, आम का जूस या संतरे का जूस. ये सभी जूस स्वाद में लाजवाब होते हैं और अक्सर घरों में बनाए भी जाते हैं. लेकिन अगर आप कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको लीची का स्वादिष्ट जूस बनाने के बारे में बताएंगे. लीची का जूस स्वाद में काफी कमाल का होता है, जिसे बच्चे हों या बड़े सभी बड़े चाव से पीना पसंद करते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आपके घर में लीची है, तो आप कुछ ही मिनटों में इसका जूस तैयार कर सकते हैं. लीची का जूस बनाने की रेसिपी कंटेंट क्रिएटर रेणुका सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @homecheff_renu पर शेयर की है. तो आइए जानते हैं घर पर इसे बनाने की रेसिपी. 

लीची का जूस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • लीची 
  • चीनी 
  • नींबू 
  • पुदीना का पत्ता 
  • पानी 
  • जलजीरा 
  • बर्फ के टुकड़े 

लीची का जूस बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले लीची को अच्छे से छील लें और उसके अंदर के बीज निकालकर अलग कर दें. 
  • अब एक मिक्सर जार लें. इसमें छिली हुई लीची, चीनी, पुदीना के पत्ते, नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालें. इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करके स्मूद मिश्रण तैयार कर लें. 
  • अब एक गिलास लें और इसमें सबसे पहले जलजीरा पाउडर डालें. इसके बाद इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. फिर तैयार किया हुआ लीची का मिश्रण  गिलास में डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  • इसे पुदीना के पत्तों से सजाएं. अब आपका स्वादिष्ट लीची जूस तैयार है. इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें और इसके मजेदार स्वाद का आनंद लें. 

यह भी पढ़ें: Nimbu Pudina Sharbat Recipe: नींबू और पुदीने से बनाएं रिफ्रेशिंग ड्रिंक, जानें आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola