प्यार दिल से होता है या चेहरे से? जवाब जानकर बदल जाएगी सोच

Updated:
विज्ञापन

Love and Attraction, AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पहली मुलाकात में किसी का चेहरा, मुस्कान और पर्सनैलिटी हमें क्यों भा जाती है? क्या यही प्यार की शुरुआत है? जानें पहली नज़र के आकर्षण और सच्चे प्यार के बीच का फर्क और क्या सिर्फ लुक्स से रिश्ता टिकता है.

विज्ञापन

Love and Attraction: अक्सर लोग कहते हैं कि प्यार दिल से होता है, चेहरे से नहीं. यह बात काफी हद तक सही है. लेकिन जब दो लोग पहली बार मिलते हैं, तो सबसे पहले उनकी नजर एक-दूसरे के चेहरे, मुस्कान और पर्सनैलिटी पर जाती है. इसलिए पहली मुलाकात में लुक्स का असर होना बिल्कुल सामान्य बात है.

विज्ञापन

पहली नजर में क्यों पसंद आता है कोई?

जब हम किसी नए इंसान से मिलते हैं, तो सबसे पहले उसका चेहरा, मुस्कुराने का तरीका, बात करने का अंदाज और बॉडी लैंग्वेज देखते हैं. यही बातें पहला इंप्रेशन बनाती हैं और कई बार सामने वाले से दोबारा बात करने का मन भी करती हैं.

रिसर्च क्या कहती है?

साल 2009 में Journal of Personality में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, पहली मुलाकात में लोग अक्सर किसी के चेहरे और पर्सनैलिटी की वजह से आकर्षित होते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर आकर्षण प्यार में बदल जाए.

हर इंसान की पसंद अलग होती है

हर किसी के लिए अच्छे लुक्स का मतलब अलग होता है. किसी को मुस्कुराता चेहरा पसंद आता है, तो किसी को सादगी, आत्मविश्वास या बात करने का तरीका अच्छा लगता है. इसलिए खूबसूरती का कोई एक पैमाना नहीं होता.

सिर्फ लुक्स से रिश्ता नहीं चलता

लुक्स किसी रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन उसे लंबे समय तक नहीं चला सकते. अगर रिश्ते में भरोसा, सम्मान, प्यार और एक-दूसरे की समझ नहीं होगी, तो सिर्फ अच्छा दिखना काफी नहीं होता.

आकर्षण और प्यार में होता है फर्क

आकर्षण और प्यार दोनों अलग चीजें हैं. शुरुआत में किसी का चेहरा या पर्सनैलिटी अच्छी लग सकती है, लेकिन समय के साथ इंसान का स्वभाव और व्यवहार ज्यादा मायने रखने लगता है. जब प्यार बढ़ता है, तो इंसान की छोटी-छोटी कमियां भी बुरी नहीं लगतीं. यही वजह है कि रिश्ते की शुरुआत भले ही चेहरे से हो जाए, लेकिन उसे मजबूत और लंबे समय तक चलाने का काम हमेशा प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है.

यह भी पढ़ें: बातों-बातों में रिश्ते खराब कर देते हैं ये 4 सवाल, किसी से पूछने की न करें गलती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola