पाकिस्तानी ड्रोन दिखते ही जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर (File Photo)

Pakistani Drone : पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद जम्मू-कश्मीर के सांबा इलाके में सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षाबल इलाके में अलर्ट मोड पर आ गए हैं. जानें अबतक क्या जानकारी आयी सामने.

विज्ञापन

Pakistani Drone : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी ड्रोन दिखा. इसके बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार को (14 मार्च) कई सीमावर्ती गांवों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया. अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर कुछ मिनट तक संदिग्ध ड्रोन उड़ता देखा गया. इसके बाद इलाके में तुरंत सतर्कता बढ़ा दी गई और पूरी रात कड़ी निगरानी रखी गई.

विज्ञापन

सुबह होते ही सेना और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें गांव और खेतों में तलाशी लेने लगीं. अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि कहीं ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद या मादक पदार्थ तो नहीं गिराए गए हैं.

यह भी पढ़ें : भारत में पाकिस्तान ने भेजे ड्रोन, भारतीय जवानों ने की फायरिंग

दो दिन में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी गई

सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों में जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों में ड्रोन के जरिए गिराई गई नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है. तलाशी अभियान के दौरान करीब 3.5 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में जांच जारी है. वहीं शक के आधार पर दो संदिग्ध तस्करों को शुक्रवार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के बाद से डरा हुआ है पाकिस्तान, ड्रोन भेजने की वजह आई सामने

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 13 जनवरी को बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान डरा हुआ है. पाकिस्तान के द्वारा भेजे गए ड्रोन डिफेंसिव ड्रोन थे. इनका मकसद यह देखना हो सकता है कि भारतीय सेना की तरफ से कोई कार्रवाई तो नहीं हो रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola