पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल कब जारी होगा?

West Bengal Assembly Elections 2026 Schedule: पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव 2026 में संपन्न हो जायेंगे. अप्रैल में वोटिंग की उम्मीद है. इससे पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया बंगाल चुनाव 2026 का शेड्यूल जारी करेगा. बंगाल चुनाव की तरीख की घोषणा से लेकर नोटिफिकेशन, नॉमिनेशन, वोटिंग और काउंटिंग का हर डिटेल सबसे पहले मिलेगा prabhatkhabar.com पर.
West Bengal Assembly Elections 2026 Schedule: पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा के चुनाव (West Bengal Elections) होने हैं. बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर मतदान की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. चुनाव अप्रैल 2026 में संपन्न हो जाने की उम्मीद है, क्योंकि नयी विधानसभा का गठन 7 मई 2026 तक करना है. इससे पहले इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India) बंगाल चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा करेगा.
7 मई को समाप्त होगा 17वीं विधानसभा का कार्यकाल
पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. इससे पहले नयी विधानसभा का गठन जरूरी है. इसलिए अप्रैल 2026 के अंत तक या मई के दूसरे सप्ताह के पहले तक चुनाव कराना जरूरी है. बंगाल चुनाव 2026 के शेड्यूल यानी अधिसूचना, नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीखों (Notification, Nomination, Polling, and Counting Dates) की विस्तृत जानकारी के लिए prabhatkhabar.com के साथ बने रहें. चुनाव आयोग की ओर से जैसे ही बंगाल में इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा होगी, सबसे पहले और सबस सटीक जानकारी आपको यहां मिलेगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : एक नजर में
| विधानसभा सीटों की संख्या | 294 |
| कितने चरणों में होंगे चुनाव | अभी तय नहीं |
| कब जारी होगी अधिसूचना | अभी तय नहीं |
| नामांकन की आखिरी तारीख | अभी तय नहीं |
| नामांकन पत्रों की जांच | अभी तय नहीं |
| नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख | अभी तय नहीं |
| वोटिंग की तारीख | अभी तय नहीं |
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 की उल्टी गिनती शुरू, जानें कब से लगेगी आचार संहिता और क्या होगा असर
West Bengal Assembly Election Schedule 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 कब होंगे?
चुनाव आयोग ने अभी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा नहीं की है. लेकिन, पश्चिम बंगाल में अप्रैल 2026 में चुनाव कराये जाने की संभावना है, क्योंकि 7 मई 2021 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 कितने चरणों में संपन्न हुए थे?
वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव कराये गये थे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव कराये जायेंगे.
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में किस गठबंधन को बहुमत मिला था?
2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पूर्ण बहुमत मिला था. ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं थीं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा है?
वर्तमान पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को खत्म हो रहा है.
पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को कितने विधायक के समर्थन की जरूरत होती है?
294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा में बहुमत के लिए 148 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाली प्रमुख पार्टियां कौन सी हैं?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाली प्रमुख पार्टियों के नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC/TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP), इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) और वाम फ्रंट/लेफ्ट फ्रंट (माकपा, भाकपा और उनके सहयोगी दल).
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: क्या आपका नाम भी कट गया है? ऐसे चेक करें फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम
वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो न हों परेशान, जानें आपके पास क्या हैं विकल्प?
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 2 चरण में कराये जा सकते हैं विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: टीएमसी बनाम बीजेपी – 294 सीटों की जंग में कौन मारेगा बाजी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




