रामनवमी रथयात्रा को लेकर बैठक

15 मार्च को होगा रथयात्रा कार्यालय का उद्घाटन
फारबिसगंज. ऐतिहासिक श्री रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर रथयात्रा महोत्सव कमेटी की एक बैठक की. बैठक की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष डिंपल चौधरी ने की. जिसमें सर्वसम्मति से विजय प्रकाश को श्री रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव का अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया. वहीं मनोज सोनी व प्रेम केसरी को उपाध्यक्ष बनाया गया. डिंपल चौधरी को कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष मनीष शाह, किशु ठाकुर,बिट्टू सैमसंग,गजेंद्र गुप्ता,सत्य ठाकुर व सोनू राय को मनोनीत किया गया. अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि 15 मार्च 2026 दिन रविवार को समय दिन के 3:00 बजे रथ यात्रा कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा. जिसमें शहर के तमाम बुद्धिजीवी एवं राम भक्त शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




