Araria, लंबित कांडों के निष्पादन व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें थानाघ्यक्ष, इंस्पेक्टर

Updated:
विज्ञापन
Araria,  लंबित कांडों के निष्पादन व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें थानाघ्यक्ष, इंस्पेक्टर

लंबित कांडों के निष्पादन व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करें थानाघ्यक्ष, इंस्पेक्टर

विज्ञापन

मासिक अपराध गोष्ठी में सर्किल इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश

अररिया फारबिसगंज से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट,

फारबिसगंज सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर धन प्रसाद ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सर्किल के सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया.आयोजित मासिक अपराध गोष्टि के दौरान थाना क्षेत्रों में की कानून-व्यवस्था व अपराध की स्थिति व थाना में लंबित कांडो की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा किया.इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण के लिए सख्त एवं प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया.उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.इसके अलावा फरार चल रहे अभियुक्तों व वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, नियमित गश्ती बढ़ाने,सूखा नशा व चोरी छुपे शराब का कारोबार करने व इसका सेवन करने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया.अपराध गोष्टि के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर ने मौजूद सर्किल के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ करें.थाना में शिकायत ले कर आने वाले लोगो से विनम्रता से बात करें उनकी परेशानी व समस्या को गंभीरतापूर्वक सुने और उसका समाधान करें.बैठक में मुख्य रूप से सर्किल इंस्पेक्टर के अलावा सर्किल क्षेत्र के थानाध्यक्षों में बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू,कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार,कुआरी थानाध्यक्ष राजू कुमार,सोनमनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन