सरयू राय का ‘दामोदर बचाओ’ शंखनाद, बोले- जहरीली हो रहीं दामोदर और कोनार नदियां, DC से कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

सरयू राय

Saryu Roy: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) द्वारा दामोदर और कोनार नदी को प्रदूषित करने पर गहरा रोष जताया है. ऐश पॉन्ड की पाइपलाइन फटने से निकलने वाली राख और हानिकारक रसायन सीधे नदियों के संगम स्थल पर गिर रहे हैं. विधायक ने बोकारो डीसी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप कर प्रबंधन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

Saryu Roy, जमशेदपुर (सतीश सिंह की रिपोर्ट): जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दामोदर और कोनार नदी के प्रदूषण को लेकर बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (BTPS) प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पावर प्लांट से निकलने वाली राख (छाई) और रसायनों से युक्त दूषित पानी सीधे नदियों के संगम स्थल को जहरीला बना रहा है, जो क्षेत्र के पारिस्थिति की तंत्र के लिए बड़ा खतरा है.

साक्ष्यों के साथ डीसी से शिकायत

विधायक सरयू राय ने बताया कि ‘दामोदर बचाओ आंदोलन’ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह उन्हें घटना के पुख्ता वीडियो और फोटो साक्ष्य भेजे हैं. इन साक्ष्यों में स्पष्ट दिख रहा है कि ऐश पॉन्ड की पाइपलाइन फटने के कारण प्रदूषित पानी अनवरत नदियों में मिल रहा है. उन्होंने ये सभी तस्वीरें बोकारो के उपायुक्त (DC) को भेजकर जिला पर्यावरण समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रबंधन पर त्वरित और कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

Also Read: सबरनगर आवासीय विद्यालय की खराब हालत पर भड़के विधायक संजीव सरदार, सीएम से करेंगे शिकायत

प्रबंधन पर जानबूझकर प्रदूषण फैलाने का आरोप

विधायक सरयू राय ने बीटीपीएस प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राख का सही निस्तारण न हो पाने के कारण प्रबंधन नियमित अंतराल पर जानबूझकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है. उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि गर्मी के मौसम में यह हाल है, तो बरसात के दिनों में प्रदूषण का स्तर और भी भयावह हो जाएगा.

प्रदूषण बोर्ड की भूमिका पर सवाल

विधायक ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने बोर्ड से अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रभावी लगाम लगाने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रदूषण पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Also Read: चतरा में स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल, ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार 

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola