विश्व आदिवासी दिवस पर बागबेड़ा में होगा महाजुटान, पेसा कानून व आदिवासी अधिकारों पर होगी चर्चा

Updated:
विज्ञापन

संवाददाता सम्मेलन में शामिल लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को बागबेड़ा में एक भव्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और समाज से जुड़े मुद्दों पर मंथन होगा.

विज्ञापन

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को बागबेड़ा स्थित शहीद बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान, गिदीझोपड़ी (डीवीसी के सामने) में घाघी बुरू पुड़सी माझी आखड़ा, घाघीडीह मौजा के तत्वावधान में भव्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता तथा समाज से जुड़े कई मुद्दों पर मंथन होगा.

विज्ञापन

सोमवार को साकची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पुड़सी माझी सुखराम मुर्मू ने बताया कि कार्यक्रम में आदिवासी समाज के ग्राम प्रधान, मानकी-मुंडा, डोकलो सोहोर समुदाय के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, महिला-पुरुष, युवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है.

मुख्य अतिथि होंगे पोटका विधायक संजीव सरदार

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन धाड़ दिशोम के देश पारगना बाबा बैजू मुर्मू करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार मौजूद रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जुगसलाई तोरोप के पारगना बाबा दसमत हांसदा अपने विचार रखेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में देश पारानिक बाबा दुर्गा चरण मुर्मू तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राइबल आइडेंटिटी एवं कोलियरीज के प्रमुख जिरेन जेवियर टोपनो शामिल होंगे.

इसके अलावा टाटा स्टील फाउंडेशन के शिव शंकर कांडेयोंग, झारखंड सरकार के राज्य कर पदाधिकारी रामराय हांसदा, समाजसेवी सुकमार सोरेन, प्रोफेसर श्रीकांत हांसदा, जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य बुद्धिजीवी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे.

कार्यक्रम के दौरान झारखंड पेसा नियमावली-2025, सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, वन अधिकार अधिनियम-2006, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तथा विश्व आदिवासी दिवस के महत्व जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

पुड़सी माझी सुखराम मुर्मू ने आदिवासी समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने तथा आदिवासी अधिकारों, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एकजुट होने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola