Araria, सिमराहा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की तबीयत बिगड़ी, छात्रों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Araria, सिमराहा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की तबीयत बिगड़ी, छात्रों का हंगामा

सिमराहा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की तबीयत बिगड़ी, छात्रों का हंगामा

विज्ञापन

अररिया (सिमराहा) से आलोक कुमार “बब्लू” की रिपोर्ट,

सिमराहा इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर कॉलेज वाहन उपलब्ध नहीं होने से छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आपात स्थिति में भी उचित सुविधा नहीं देने की बात कही। कॉलेज के सीएसई विभाग की छात्रा सिंपी कुमारी की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से तत्काल वाहन उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि छात्रा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके। आरोप है कि कॉलेज परिसर में वाहन मौजूद रहने के बावजूद प्रशासन ने कॉलेज वाहन उपलब्ध नहीं कराया और छात्रा को अस्पताल भेजने के लिए ऑटो बुलाया गया। छात्रों का कहना है कि ऑटो का किराया भी उनसे ही देने को कहा गया। छात्र समरजीत कुमार ने बताया कि कॉलेज द्वारा हर वर्ष छात्रों से मेंटिनेंस फीस ली जाती है, इसके बावजूद आपात स्थिति में भी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज का वाहन निजी उपयोग में रखा जाता है, जबकि जरूरत पड़ने पर छात्रों को इसका लाभ नहीं मिलता।मामले को लेकर छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया। बाद में मीडिया कर्मियों की मदद से छात्रा को फारबिसगंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। घटना के बाद छात्रों में कॉलेज प्रशासन के प्रति आक्रोश बना हुआ है। छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज में इमरजेंसी मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस एवं वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी छात्र-छात्रा को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल अर्जुन ने बताया कि छात्रा के लिए टेंपो की व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन बाद में छात्रा ने उसे वापस कर दिया। जब उनसे बिहार सरकार द्वारा कॉलेज को उपलब्ध कराए गए वाहन के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बाहर होने की बात कहते हुए बाद में जानकारी देने की बात कही।

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन