जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं, पैनिक होने से बचें उपभोक्ता : डीएम

Updated at : 13 Mar 2026 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं, पैनिक होने से बचें उपभोक्ता : डीएम

किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आयें

विज्ञापन

सिलिंडर की जमाखोरी व कालाबाजारी की शिकायत पर होगी कार्रवाई अररिया. जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिले में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति व आम उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल व आईओसीएल से संबंद्ध जिले के सभी गैस एजेंसी संचालक मौजूद थे. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को जिले में घरेलू व व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराया जाना चाहिये. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि सभी उपभोक्ता, गैस कनेक्शन धारकों को नियमानुसार गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाये. ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि गैस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत सामने आने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आयें, क्योंकि जिले में गैस की आपूर्ति सामान्य है. सभी एजेंसियों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराया जा रहा है. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन