शराब के साथ कार व दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 12 Mar 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ कार व दो तस्कर गिरफ्तार

अररिया : उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह जांच अभियान चलाकर एक कार पर लदे 104 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी अनुसार उत्पाद विभाग की टीम सोमवार की सुबह अररिया-बहादुरगंज पथ पर पनार नदी पुल पर वाहन जांच अभियान का संचालन कर रही […]

विज्ञापन
अररिया : उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह जांच अभियान चलाकर एक कार पर लदे 104 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी अनुसार उत्पाद विभाग की टीम सोमवार की सुबह अररिया-बहादुरगंज पथ पर पनार नदी पुल पर वाहन जांच अभियान का संचालन कर रही थी. इस क्रम में बहादुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कार संख्या बीआर19 4072 को जरूरी जांच के लिए रोका गया.
जांच में कार पर लदे विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किये गये. कार चालक के अलावा एक अन्य सवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि शराब पश्चिम बंगाल के दालकोल में लोड किया गया था.
इसे मधेपुरा ले जाया जा रहा था. शराब को होली के मौके पर ऊंची कीमत में बेचा जाना था. गिरफ्तार में मधेपुरा वार्ड संख्या दो निवासी अभिषेक कुमार पिता रंजीत यादव व मधेपुरा वार्ड संख्या पांच निवासी मो अरसद पिता मो अमीर शामिल हैं.
जानकारी देते हुए उत्पाद अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि इस करवाई की मोनेटरिंग अमृतेश कुमार कर रहे थे. कार्रवाई में निरीक्षक उत्पाद विरेंद्र कुमार, उत्पाद अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, सहायक उत्पाद निरीक्षक सूरज राय, उत्पाद सिपाही अमरेश कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार व सैफ के जवान शामिल थे.
गिरफ्तार लोगों के खिलाफनगर थाना में वाद दायर करते हुए न्यायालय में उपस्थापित कराया गया. न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार अभियुक्तों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
तीन मवेशी बरामद, तस्कर फरार : नरपतगंज . प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे पतराहा सीमा के पिलर संख्या 190 के समीप रविवार को पथराहा बीओपी कैंप के जवानों ने तस्करी के लिए लाये जा रहे 75 बोतल नेपाली शराब बरामद करने में सफलता हासिल की.
जबकि इस कार्रवाई के दौरान तस्कर भागने में सफल रहा. जानकारी अनुसार पतराहा कैंप के जवान सीमा पर गश्ती कर रहे थे. जहां नेपाल से शराब तस्कर शराब लेकर सीमा के रास्ते से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे. जवानों को देख तस्कर ने शराब छोड़ कर भागने में सफल रहा.
जिसके बाद शराब को बरामद करते हुए जवानों ने घूरना थाना पुलिस सौंप कर अज्ञात तस्कर के विरोध प्राथमिकी दर्ज कराया. वहीं दूसरी ओर सीमा के मानिकपुर के पिलर संख्या 189 के समीप फुलकाहा 56 वीं ए कंपनी के जवानों ने गस्ती के दौरान तस्करी का तीन मवेशी को जब्त कर फुलकहा पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि तस्कर भागने में सफल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन