कोसी धार में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Apr 2026 8:15 PM

विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के दोमोहना गांव के बबलू यादव के 12 वर्षीय पुत्र निक्की यादव की डूबने से सोमवार को दोपहर बाद मौत हो गयी. जानकारी बागनगर पंचायत के पूर्व समिति सदस्य गणेश पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि सोमवार को किशोर गाय चराने कोसी धार के निकट गया था. गर्मी लगने के कारण व धार में नहाने लगा. नहाने के दौरान उसका पांव फिसल गया व गहरे पानी में चला गया. आसपास के लोग हल्ला सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे . गहरे पानी से निक्की को निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. समाचार लिखे जाने तक महलगांव पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी थी. वहीं पीडित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन